संदेश

जनवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बजट 2023 आज होगा पेश

चित्र
बजट 2023 आज होगा पेश Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन आज संसद में आम बजट 2023-24 पेश करेंगी।  संसद का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा।

भाजपा जिलाकार्यसमिति की बैठक कल सलेमपुर में

चित्र
*भाजपा जिलाकार्यसमिति की बैठक 1 फरवरी को सलेमपुर में* आगामी एक फरवरी को भाजपा जिला कार्यसमिति  की बैठक एवम जिला कार्यशाला सलेमपुर के रैनाथ ब्रह्मदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभाकक्ष में प्रात: 10 बजे होगी। बैठक में पूरे जिले के 300 भाजपा नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार / कार्यकर्ता हिस्सा लेगें, बैठक तीन सत्रों में होगी। उक्त जानकारी मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल के हवाले से मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने दी। आज भाजपा कैम्प कार्यालय सलेमपुर में तैयारी बैठक की गई।

लार में आसनारायन सिंह को पुनः प्रधानसंघ अध्यक्ष चुना गया

चित्र
लार में आसनारायन सिंह को पुनः प्रधानसंघ अध्यक्ष चुना गया विकासखण्ड लार के सभागार में ग्राम प्रधानों की एक बैठक आहूत की गई। जिसमे आसनारायन सिंह को प्रधानसंघ का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। ब्लाक सभागार में उमड़े बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों ने एक स्वर से आसनारायन सिंह को  फिर से प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना।  उन्होंने कहा कि विकासखंड के सभी ग्राम सभाओं के प्रधानों के सहयोग से विकास कार्य को गति देने की कोशिश करूंगा।उन्होंने कहा कि प्रधान संघ द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को पहले से निभाता आ रहा हूँ और इस बार भी पूर्ण निष्ठा व आपसी सहयोग से निभाया जाएगा तथा विकासखंड के विकास में सभी की राय लेकर आपसी सहयोग से कार्य किया जाएगा। आलोक सिंह दरोगा ने कहा कि आसनारायन सिंह प्रधानसंघ अध्यक्ष सभी प्रधानों के साथ मिलकर संघ के लिए लड़ते रहे है और लड़ते रहेंगे। विकास की गति को निरन्तर चलाने में सक्षम है। उक्त अवसर पर दिपेंद्र सिंह,शिमलावती देवी,घनश्याम गुप्ता,राजेश यादव,अनिरुद्ध, रविन्दर कुमार,सावित्री जायसवाल,अनिता देवी,रीना देवी,सुनील ठाकुर,प्रदीप कुमार,यशवंत सिंह,देवन्ति...

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ0 प्रवीण तोगड़िया का स्वागत सलेमपुर में

चित्र
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ0 प्रवीण तोगड़िया का स्वागत सलेमपुर में सलेमपुर के सोहनाग मोड़ पर नामित सभासद जवाहर जायसवाल के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ0 प्रवीण तोगड़िया का स्वागत किया गया। सलेमपुर में कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम हिन्दू ही आगे का लक्ष्य रख कर काम कर रहे है। जैसे भगवान राम को सुन्दर मन्दिर मिला, वैसे ही हर हिन्दू को सुंदर घर मिले। बच्चों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों को फसल की अच्छी कीमत मिले। हमारा संगठन इस पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों के दिल मे राम और रामचरित मानस है। ऐसे में कुछ लोगों के कुछ कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कुछ लोग पब्लिसिटी के लिए राम, रामचरित मानस का विरोध कर रहे हैं। उक्त अवसर पर नागेन्द्र सिंह सूबेदार सिंह,जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल,अजय दूबे वत्स,राकेश राजभर,मनीष चौरसिया, सुमित कुशवाहा, धीरज पासवान,नीकु मिश्र,सतेंद्र वर्मा,विशाल गुप्ता,राजन शुक्ल,विकास,दुर्गेश जायसवाल,अमित यादव,चंदन,राहुल आदि मौजूद रहे।

देवरिया के ग्रामीण युवाओं में बढ़ा ड्रीम 11 का क्रेज

चित्र
देवरिया के ग्रामीण युवाओं में बढ़ा ड्रीम 11 का क्रेज देवरिया भाटपाररानी निवासी अरविंद कुशवाहा ने जबसे 70 लाख रुपये फैंटसी के माध्यम से जीता है। अब युवाओं का ध्यान dream 11 पर गया है। जो युवा फ़ोनपे ,गूगल पे उपयोग नही करते है। वो अब इन apps को इनस्टॉल करके ड्रीम 11 को रिचार्ज कर खिलाड़ियों को चुन पहली रैंक लाना चाहते है। Dream 11 से पैसे कैसे कमाए Dream11 अभी के समय में भारत का सबसे अच्छा और लोकप्रिय Fantacy Sports App और Paisa Kamane Wala App है, यदि आपके पास क्रिकेट खेल का अच्छा जानकारी है, तब आप Dream11 Game में भाग लेकर उससे घर बैठे लाखों रुपए कमा सकते हैं।  कैसे लगाए पैसे Dream11 Fantasy App के विज्ञापन पर आप लोगों ने भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ और भी कई बड़े-बड़े क्रिकेट प्लेयर को देखे होंगे और आप इसीसे अंदाजा लगा सकते हैं कि यह प्लेटफॉर्म कितना सुरक्षित है।  इस Dream11 गेम में आपको क्रिकेट खेल का प्रेडिक्शन करना  होता है, मान लीजिए कि भारत के साथ आस्ट्रेलिया का मैच चल रहा है, तब आपको इस ऐप में सर्वप्रथम कोई टीम का चयन करना हो...

देवरिया का अरविंद बना लखपति 35 रुपये लगाकर जीते 70 लाख

चित्र
देवरिया के युवक ने फैंटसी क्रिकेट खेल कर 70 लाख का इनाम जीता. दुबई में काम करने वाले देवरिया के अरविंद कुशवाहा को टैक्स कटने के बाद 49 लाख रुपये मिले हैं. उन्होंने कहा कि वह 75 बार शर्त लगा चुके थे. इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में उन्होंने 35 रुपये लगाए थे और इतनी बड़ी रकम जीती है। भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है. यह कहावत उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में चरितार्थ हुई है. यहां के रहने वाले वाले एक युवक पर रातों-रात पैसों की बरसात हुई है. अरविंद सिंह कुशवाहा नाम के 35 वर्षीय इस युवक ने इंडिया-न्यूजीलैंड के 20-20 मैच में फैंटेसी गेम के जरिये 70 लाख रुपये का इनाम जीता है। भारी-भरकम राशि जीतने के बाद से अरविंद घरवालों का खुशी का ठिकाना नहीं है. वहीं, भाटपाररानी के भाजपा विधायक सभाकुंवर और जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी को इसकी जानकारी हुई तो वह जीतने वाले युवक को बधाई देने के लिए उसके घर पहुंचे। दरसअल, भाटपाररानी तहसील के बनकटा ब्लॉक के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले अरविंद कुशवाहा ने 70 लाख रुपये फैंटेसी गेम खेल जीते हैं. उन्होंने भारत-न्यूजीलैंड के...

सलेमपुर में 41.6 प्रतिशत वोट पड़े

चित्र
एमएलसी स्नातक चुनाव में विकास खण्ड सलेमपुर में कुल 625 वोट पड़े यहां वोटरों की संख्या 1500 थी।यहाँ वोट का प्रतिशत 41.66 रहा। जबकि विधानसभा सलेमपुर के लार में कुल 1476 मतदाताओं में से 734 ने मतदान किया जिसका वोट प्रतिशत 49.72 है। पूरे जिले में 21,949 मतदाताओं में से 8,032 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के तहत आज संपन्न हुए मतदान में लगभग 36.59 प्रतिशत मत (अनन्तिम) पड़े। कुल 21,949 मतदाताओं में से 8,032 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 14,536 पुरुष मतदाताओं में से 6,043 तथा 7,413 महिला मतदाताओं में से 1,989 ने वोट डालें। मतदान प्रक्रिया पूर्णतया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रही। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।  डीएम एवं एसपी एमएलसी चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज पहले विकास खंड सदर पहुँचे। उन्होंने मतदान केंद्र पर वोटरों की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात विकास खंड बैतालपुर, ग...

जिला कार्यसमिति इस बार सलेमपुर में 1 फरवरी को

चित्र
रविवार को सलेमपुर के समता निवास पर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में हुई।  श्री सिंह ने बताया कि आगामी एक फरवरी को जिला कार्यसमिति की बैठक सलेमपुर के रैनाथ ब्रह्मदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभाकक्ष में प्रात: 10 बजे होगी। बैठक में पूरे जिले के 280 भाजपा नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार / कार्यकर्ता हिस्सा लेगें, बैठक तीन सत्रों में होगी। सलेमपुर मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने बताया कि इस बार की जिला कार्यसमिति सलेमपुर में दूसरी बार हो रहा है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे कार्यकर्ता लगे हुए है।  जिम्मेदारी आपस मे बांट दी गयी है। इस बार का जिलाकार्यसमिति ऐतिहासिक होगा

सांसद ने सुनी मन की बात

चित्र
सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने सलेमपुर नगर के पश्चिमी ईचौना के प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानमंत्री की मन की बात लाइव प्रसारण सुनकर कहा कि आदिवासी भाषाओं के जानकारों  मन की बात में पीएम ने बताया कि टोटो, हो, कुई, कुवी और मांडा जैसी आदिवासी भाषाओं पर काम करने वाली कई महान हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिल चुके हैं। यह हम सबके लिए गर्व की बात है. सिद्दी, जावा और ओंगे आदिवासियों के साथ काम करने वालों को इस बार भी पुरस्कृत किया गया है। मन की बात कार्यकम में पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कार पाने वालों की भी चर्चा की। उन्होंने पुरस्कार पाने वाले लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में कई ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने संगीत की दुनिया को समृद्ध किया है। कौन होगा जिसको संगीत पसंद ना हो। हर किसी की संगीत की पसंद अलग-अलग हो सकती है, लेकिन संगीत हर किसी के जीवन का हिस्सा होता है। भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की मन की बात उत्साहवर्धक रहा। आभार व्यक्त कार्यक्रम प्रमुख अनिल ठाकुर ने किया। उक्त अवसर पर बृजेश उपाध्...

पी एन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का 17वां वार्षिकोत्सव

चित्र
देवरिया।  नगर के उमानगर मुहल्ला स्थित पी एन एकेडमी में का सत्रवहा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक सुधीर सिंह व जितेंद्र सिंह ने अपनी माता जी  के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत,गणेश वंदना, सोलो सांग, चाँद वाला मुखड़ा, बाला वो बाला, ड्रामा, रीमिक्स सांग, राजस्थानी डांस,नशामुक्ति नाटक, होली डांस आदि की बेहतरीन प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। समारोह में मुख्यातिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पूर्वांचल में प्रतिभाओं की कमी नही है, और खासकर इस विद्यालयों के छात्रों में जो प्रतिभा देखने को मिल रही उन्हें चिह्नित कर उनका योगदान देश हित में लेने की आवश्यकता है।     विद्यालय के प्रबंधक ने वार्षिक रिपोर्ट अभिभावकों के सामने रखी और 8 मेधावियों को पुरस्कार में  साइकिल मुख्यातिथि के हाथों दी गयी। साथ ही पिछले प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 75 छात्रों को अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ...

India Post Recruitment: डाक विभाग में 40 हजार GDS भर्ती के लिए आवेदन शुरू, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वेकेंसी

चित्र
डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। देश भर के विभिन्न डाक विभाग के सर्किलों में 40 हजार से अधिक ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए की जानी है। यह भर्ती ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक के तौर पर की जानी है। डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 के लिए प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी सर्किल को मिलाकर सबसे अधिक 40,889 जीडीएस की भर्ती की जानी है। इन रिक्तियों में से सबसे अधिक 7,987 वेकेंसी उत्तर प्रदेश सर्किल के लिए है। वहीं, इसके बाद सबसे अधिक 3,167 रिक्तियां तमिल नाडु, 3,036 कर्नाटक और 2,480 आंध्र प्रदेश सर्किल के लिए हैं। डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। विभिन्न आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, आदि) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार ...

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन आज

चित्र
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 28 जनवरी को देवरिया आएंगे। ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की माताजी के गंगाजलीपूजन त्रयोदशी संस्कार (ब्रह्मभोज) में डिप्टी सीएम सम्मिलित होंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा पूरी तरह तैयार है। तय कार्यक्रम के मुताबिक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह 11:50 बजे देवरिया पुलिस लाइन में पहुंचेंगे। वहां से कार से उनका काफिला दोपहर 12:05 पर अनुग्रह उत्सव स्थली निकट पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड देवरिया खास पहुंचेगा, जहां वह मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की स्वर्गवासी माता जी के ब्रह्मभोज में सम्मिलित होंगे। राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विजय लक्ष्मी गौतम की माता स्वर्गीय समसैया देवी का ब्रह्मभोज कार्यक्रम 28 जनवरी, 2023 शनिवार को देवरिया पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित अनुग्रह उत्सव स्थली में होना है। इसमें जिले की हस्तियां जुटेंगी। बताते चलें कि राज्य मंत्री की माता का देहांत विगत 17 जनवरी, 2023 को लखनऊ के राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में हुआ था। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के पिता पारसनाथ जी का देहांत साल ...

अभिभावक हमेशा से चाहते है हमारे बच्चे कामयाबी हासिल करें-रविन्द्र कुशवाहा

चित्र
सलेमपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल पर लाइव वर्चुअल के माध्यम से परीक्षा पर चर्चा के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बच्चों को सम्बोधित किया। उक्त अवसर पर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि  अभिभावक हमेशा से चाहते है हमारे बच्चे कामयाबी हासिल करें। वे अपने योग्यतानुसार सभी संशाधन उपलब्ध कराते है। पढ़ाई को अपने विषय को मन मस्तिष्क में डालना बहुत जरूरी है। परीक्षा पर चर्चा आप सभी बच्चों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक कार्यक्रम है। जो आपको जीवन में हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कहा मैं माता-पिता से आग्रह करता हूं कि वे अपने बच्चों पर दबाव न डालें। लेकिन साथ ही छात्रों को भी अपनी क्षमताओं को कम नहीं आंकना चाहिए। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि परीक्षा में सफल होने के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। साथ ही वैसे विषयों पर भी ध्यान देना जरूरी है जिसे कम महत्व दिया जाता है. कार्यक्रम का संचालन गोपाल तिवारी ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों को प्रधानाचार्य वीके शुक्ला ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया उक्त अवसर पर अशोक पाण...

कर्पूरी ठाकुर गरीबों शोषितों, वंचितों की आवाज थे- अरूण सिंह

चित्र
 सलेमपुर डाकबंगले पर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक,पूर्व शिक्षक  जननायक कर्पुरी ठाकुर का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि कर्पुरी ठाकुर सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाते थे। सामाजिक रूप से पिछड़ी किन्तु सेवा भाव के महान लक्ष्य को चरितार्थ करती नाई जाति में जन्म लेने वाले इस महानायक ने राजनीति को भी जन सेवा की भावना के साथ जीया। वे गरीबों शोषितों, वंचितों की आवाज को सड़क से सदन तक पहुंचाने और उन्हे न्याय दिलाने में उन्होने अपना सारा जीवन बिता दिया। उन्होने नारा दिया था, ‘‘अधिकार चाहो तो लड़ना सीखो, पग पग पर अड़ना सीखो, जीना है तो मरना सीखो’’ उनके योगदान से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा। नाई समाज के प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने कहा कि नाई समाज मे कर्पूरी ठाकुर जैसा महान व्यक्तित्व पैदा हुआ, जिसने सभी समाज के शिक्षा, सत्ता और समृद्धि के लिए एक युगान्तकारी कार्य किया। समतामूलक सोच के धनी कर्पूरी ठाकुर वंचित समाज के आवाज थे। बिहार में सामंतवाद का खात्मा करने हेतु वंचित समाज को जागृत करने में उनका बहुत बड़ा योगदान था। उक्त अवसर पर अशोक पाण्डेय,रामदास मि...

बाबा भोले शाह के दरगाह से हर धर्म के लोगों की जुड़ी है आस्था

चित्र
 सलेमपुर। मझौलीराज स्थित बाबा भोला शाह का मजार पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है। यह ऐसा मजार है जिस पर हर धर्म के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। यह मजार सर्व धर्म संभाव के मिशाल को कायम करते हुए सामाजिक समरसता को कायम करता है। यहां आने वाले हर जरूरत मंदों की मुराद पूरी होती है।  मझौली राज नगर पंचायत के जुम्मा मोहल्ला वार्ड निवासी बाबा भोले शाह कभी अपने फक्कड़ स्वभाव के लिए जाने जाने जाते थे। इन्होंने अपने पूरे जीवन पर्यंत समाज की भलाई में लगे रहे। 5 जनवरी 2001 को उनका इंतकाल हो गया। जिसके बाद उन्हें दफनाकर 8 जनवरी 2001 को चादर पोशी किया गया। देश के विभिन्न प्रदेशों के लोगों में उनके प्रति इतना आस्था था कि कुछ ही दिन में जहां उनको दफनाया गया उस जगह पर भव्य मजार का निर्माण करा दिया गया। जिस भवन में हर धर्म के शुभ माने जाने वाले चिन्नू को अंकित किया गया है इस मजार पर गौर किया जाए तो सिख धर्म का सिंबल, उसके नीचे हिंदू धर्म का कलस के साथ सनातन धर्म का सिंबल लगा हुआ है। बाबा भोले शाह के दरगाह पर उनके याद में हर साल 8 जनवरी को चादरपोशी  किया जाता है। जिसमें विभिन्न प्रदेशों के अनुआई भा...

स्वामी प्रसाद मौर्या केवल मुसलमान मतों का हासिल करने के लिए बेतुका बयान दे रहे है- बब्बन सिंह रघुवंशी

चित्र
 सलेमपुर के डाकबंगले पर  रामचरितमानस पर विवादित टिप्प्णी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध करते हुए विधानसभा सलेमपुर के प्रभारी बब्बन सिंह रघुवंशी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या पागल हो गए है। उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। रामचरितमानस हिन्दू समाज का महाग्रंथ है।स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान दर्शाता है वह पागल हो गए है । स्वामी प्रसाद मौर्या केवल मुसलमान मतों का हासिल करने के लिए बेतुका बयान दे रहे है। उनको पता नही दुनिया के नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज भारत का मुसलमान भी भाजपा का वोट करने का काम कर रहा है।रामचरित्र मानस में मर्यादा पुरुषोत्म राम के जीवन की चर्चा है। श्रीराम हमलोगो के आदर्श है। सपा नेता स्वामीप्रसाद मौर्य अपनी हार से बौखला गए है। अब उनका पतन निश्चित है। और इस प्रकार के बयान देने वाले को भारत की जनता कभी भी विधानसभा में जाने का मौका नही देंगी। उक्त अवसर पर मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स मौजूद रहे।