उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन आज


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 28 जनवरी को देवरिया आएंगे। ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की माताजी के गंगाजलीपूजन त्रयोदशी संस्कार (ब्रह्मभोज) में डिप्टी सीएम सम्मिलित होंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा पूरी तरह तैयार है।
तय कार्यक्रम के मुताबिक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह 11:50 बजे देवरिया पुलिस लाइन में पहुंचेंगे। वहां से कार से उनका काफिला दोपहर 12:05 पर अनुग्रह उत्सव स्थली निकट पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड देवरिया खास पहुंचेगा, जहां वह मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की स्वर्गवासी माता जी के ब्रह्मभोज में सम्मिलित होंगे।
राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विजय लक्ष्मी गौतम की माता स्वर्गीय समसैया देवी का ब्रह्मभोज कार्यक्रम 28 जनवरी, 2023 शनिवार को देवरिया पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित अनुग्रह उत्सव स्थली में होना है। इसमें जिले की हस्तियां जुटेंगी।
बताते चलें कि राज्य मंत्री की माता का देहांत विगत 17 जनवरी, 2023 को लखनऊ के राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में हुआ था। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के पिता पारसनाथ जी का देहांत साल 2019 में हो गया था। राज्य मंत्री अपने माता-पिता की इकलौती सन्तान हैं।
उक्त जानकारी सलेमपुर भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को समृद्धशाली बनाएगा बजट- विजय लक्ष्मी गौतम

राशन कार्ड बनना शुरू

सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के पौराणिक मन्दिर को रामायण सर्किट से जोड़ा जाय