स्वामी प्रसाद मौर्या केवल मुसलमान मतों का हासिल करने के लिए बेतुका बयान दे रहे है- बब्बन सिंह रघुवंशी

 सलेमपुर के डाकबंगले पर 

रामचरितमानस पर विवादित टिप्प्णी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध करते हुए विधानसभा सलेमपुर के प्रभारी बब्बन सिंह रघुवंशी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या पागल हो गए है।

उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है।

रामचरितमानस हिन्दू समाज का महाग्रंथ है।स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान दर्शाता है वह पागल हो गए है । स्वामी प्रसाद मौर्या केवल मुसलमान मतों का हासिल करने के लिए बेतुका बयान दे रहे है।



उनको पता नही दुनिया के नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज भारत का मुसलमान भी भाजपा का वोट करने का काम कर रहा है।रामचरित्र मानस में मर्यादा पुरुषोत्म राम के जीवन की चर्चा है।

श्रीराम हमलोगो के आदर्श है।

सपा नेता स्वामीप्रसाद मौर्य अपनी हार से बौखला गए है।

अब उनका पतन निश्चित है।

और इस प्रकार के बयान देने वाले को भारत की जनता कभी भी विधानसभा में जाने का मौका नही देंगी।

उक्त अवसर पर मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को समृद्धशाली बनाएगा बजट- विजय लक्ष्मी गौतम

राशन कार्ड बनना शुरू

सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के पौराणिक मन्दिर को रामायण सर्किट से जोड़ा जाय