प्रकाशनार्थ- 08 फरवरी 2023 *किसानों को समृद्धशाली बनाएगा बजट- विजय लक्ष्मी गौतम* वर्चुअल के माध्यम से राज्यमंत्री ने किया सम्बोधित भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा सलेमपुर विधानसभा के सजाव गांव में "बजट पर चर्चा- किसानों के साथ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तरप्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने पेश किए गए बजट में मोटे अनाज को श्री अन्न नाम देकर विशेष योजना बनाई गई है। भारत मे मोटा अनाज प्राचीन काल से प्रचलन में रहा है, आमजन को इसके प्रयोग के लिये जागरूक करने के लिये सरकार द्वारा बजट में प्रावधान किया गया है, बजट में सरकार ने कृषि और किसान कल्याण के लिये सवा लाख करोड़ रुपये दिया है। उन्होंने कहा कि श्री अन्न मानव शरीर को स्वस्थ रखेगा और किसानों को समृद्धशाली बनाएगा। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार ने बजट में कृषि को युवाओं से जोड़ने का प्रावधान किया है, नए संयंत्रों के माध्यम से सरकार ने खेती - किसानी में अत्याधुनिक प्रयोग के माध्यम से युवाओं को खे...
राशन कार्ड बनना शुरू 2023 में नया राशन कार्ड बनना शुरू हो गया है। अब edistrict के माध्यम से राशन कार्ड अप्लाई होना 18 फरवरी से शुरू हो गया है। कम कीमत में राशन दुकान से राशन प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड का होना जरुरी है। खाद्य विभाग द्वारा पात्रता के अनुसार लाभार्थी को राशन कार्ड जारी करती है। उसी के अनुसार उन्हें राशन मिलता है। बिना राशन कार्ड वालों को इस योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड बनवाना होगा। राशन कार्ड दो तरह से बनते है पहला है पात्र गृहस्थी एवम दूसरा अंत्योदय कार्ड राशन कार्ड पर बहुत कम दाम में गेंहू, चांवल और शक्कर प्रदान किये जाते है। *कैसे बनेगा राशन कार्ड* राशन कार्ड बनवाने के लिए सर्वप्रथम मुखिया का आय प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,बैंक पासबुक एवम एक फोटो जरूरी है। उसके पास जितने व्यक्तियों के नाम को जोड़ना है उनका आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। पूरे डॉक्यूमेंट लेकर आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कराकर उसको पूर्ती अधिकारी को जमा कराए।
सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के पौराणिक मन्दिर को रामायण सर्किट से जोड़ा जाय सलेमपुर के सांसद रविन्दर कुशवाहा ने शुक्रवार को सदन में बोलते हुए कहा कि सलेमपुर क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है। जबकि यहां पर्यटन की आपार सम्भावनाये है। सलेमपुर संसदीय क्षेत्र रामजानकी मार्ग गुजरता है जो रामायण सर्किट का हिस्सा है। रामजानकी मार्ग से केवल 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोहगरा धाम में एक पौराणिक शिव मंदिर है।जहां पर जनकपुर से अयोध्या जाते समय माता सीता ने महादेव की पूजा अर्चना की थी। लेकिन इस पौराणिक मन्दिर को रामायण सर्किट से नही जोड़ा गया है।जिसके बिना रामायण सर्किट अधूरा है।इसके लिए सोहगरा धाम से सटा हुआ दीर्घेश्वरनाथ धाम, सोहनाग धाम एवम देवरहवा बाबा का आश्रम है। श्रीराम जानकी मन्दिर सोहनपुर और महर्षि भृगु ऋषि आश्रम बलिया को भी विकसित करने की मांग की। भाजपा मीडिया प्रभारी सलेमपुर अजय दूबे वत्स ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र घोषित होने से यहां के विकास को पंख लग सकते है।
Weldone
जवाब देंहटाएं