लार में आसनारायन सिंह को पुनः प्रधानसंघ अध्यक्ष चुना गया

लार में आसनारायन सिंह को पुनः प्रधानसंघ अध्यक्ष चुना गया
विकासखण्ड लार के सभागार में ग्राम प्रधानों की एक बैठक आहूत की गई।
जिसमे आसनारायन सिंह को प्रधानसंघ का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।
ब्लाक सभागार में उमड़े बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों ने एक स्वर से आसनारायन सिंह को  फिर से प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना।
 उन्होंने कहा कि विकासखंड के सभी ग्राम सभाओं के प्रधानों के सहयोग से विकास कार्य को गति देने की कोशिश करूंगा।उन्होंने कहा कि प्रधान संघ द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को पहले से निभाता आ रहा हूँ और इस बार भी पूर्ण निष्ठा व आपसी सहयोग से निभाया जाएगा तथा विकासखंड के विकास में सभी की राय लेकर आपसी सहयोग से कार्य किया जाएगा।
आलोक सिंह दरोगा ने कहा कि आसनारायन सिंह प्रधानसंघ अध्यक्ष सभी प्रधानों के साथ मिलकर संघ के लिए लड़ते रहे है और लड़ते रहेंगे।
विकास की गति को निरन्तर चलाने में सक्षम है।
उक्त अवसर पर दिपेंद्र सिंह,शिमलावती देवी,घनश्याम गुप्ता,राजेश यादव,अनिरुद्ध, रविन्दर कुमार,सावित्री जायसवाल,अनिता देवी,रीना देवी,सुनील ठाकुर,प्रदीप कुमार,यशवंत सिंह,देवन्ति देवी,मन्नू गुप्ता,लौंगी देवी,इरसाद आलम,अनिरुद्ध कुमार,महबूब आलम,सौरभ यादव,ईश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसानों को समृद्धशाली बनाएगा बजट- विजय लक्ष्मी गौतम

राशन कार्ड बनना शुरू

सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के पौराणिक मन्दिर को रामायण सर्किट से जोड़ा जाय